उत्तर प्रदेश

Saharanpur: रिश्वत लेते क्लर्क को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Admindelhi1
17 May 2025 3:23 PM IST
Saharanpur: रिश्वत लेते क्लर्क को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
x

सहारनपुर: भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार को मलेरिया विभाग कार्यालय से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग के एक क्लर्क को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क एक मृतक आश्रित से चार साल से नौकरी के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। क्लर्क राकेश कुमार के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बेहट रोड निवासी शशिबाला स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद कार्यरत थी, जिसकी करीब चार साल पहले कोरोना में मौत हो गई थी। शशिबाला की दो बेटी है। शशिबाला की मौत के बाद उनकी बेटी को मृतक आश्रित के तौर पर नौकरी मिलनी थी। स्वास्थ्य विभाग का आरोपी क्लर्क राकेश कुमार चार साल से उसकी फाइल आगे बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। कई बार उसे रुपये भी दिए गए। उसके बाद भी पीडि़त को परेशान किया जा रहा था। इसके बाद शशिबाला के दामाद नवादा निवासी मनोज कुमार ने एंटी करप्शन थाने में पहुंचकर शिकायत की। एंटी करप्शन की टीम ने वरिष्ठ सहायक को पकडऩे के लिए जाल बिछाया और स्वास्थ्य विभाग में पहुंची। शुक्रवार को मलेरिया कार्यालय में पीडि़त से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। उसे थाना सदर बाजार लेकर पहुंची और केस दर्ज कराया।

Next Story