उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : AIMIM के कार्यकर्ताओं की भी पड़ताल, खंगाली जा रहीं वीडियो

Admin2
12 Jun 2022 2:17 PM GMT
सहारनपुर : AIMIM के कार्यकर्ताओं की भी पड़ताल, खंगाली जा रहीं वीडियो
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बवाल की घटना को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के कार्यकर्ता भी जांच में पुलिस प्रशासन के निशाने पर हैं। उनकी भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि ओवैसी की पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी जांच की जा रही है। संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद महानगर में निकाले गए जुलूस में कुछ युवक नीली टोपी पहने और काले झंडे लिए हुए थे। ये युवक काफी उग्र हो रहे थे। इन युवकों के हाथ में कुछ पर्चे भी थे। बवाल के बाद ये युवक पुलिस प्रशासन के टारगेट पर हैं। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के जरिए इन्हें तलाश रही है। वहां यह भी चर्चा है कि जुलूस में कुछ बाहरी युवक भी शामिल थे, जिन्होंने बवाल के लिए भीड़ को उकसाया था। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि नीली टोपी वाले युवकों के भीड़ में शामिल होने की बात संज्ञान में आई है।
सोर्स-amarujala
Next Story