- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Saharanpur: दसवीं...
Saharanpur: दसवीं कक्षा की छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर जहर खाकर जान दी

सहारनपुर: बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा दसवीं की छात्रा के आत्महत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
छेड़छाड़ और मारपीट से दुखी कक्षा 10 की छात्रा ने कीटनाशक पीकर जान दे दी थी। जान देने से पहले छात्रा ने मां को पूरी घटना बताई थी। पीड़ित मां का कहना है कि शनिवार को बेटी ट्यूशन गई थी। लौटते समय रास्ते में एक लड़के ने उसे रोक लिया था।
आरोप था कि उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर बीच सड़क उसके साथ मारपीट की गई। इससे दुखी होकर बेटी ने जान दे दी। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार देर रात किशोरी के कीटनाशक खाने का लाइव वीडियो सामने आया है। इसमें वह कीटनाशक पाउच खोल रही है। इसके बाद उसे पीती नजर आ रही है। एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।





