उत्तर प्रदेश

Saharanpur: केरल में नहर में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत

Admindelhi1
25 March 2025 4:55 PM IST
Saharanpur: केरल में नहर में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत
x
"केरल में फर्नीचर का काम करने गया था"

सहारनपुर: बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर निवासी 25 वर्षीय आजम पुत्र दिलशाद की केरल में नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि आजम की एक साल पहले शादी हुई थी और वह अपनी पत्नी को साथ लेकर तीन माह पहले ही केरल में फर्नीचर का काम करने गया था।

दो दिन पहले उसने फोन पर बताया था कि वह 26 मार्च को ईद पर घर आ रहे है। बीती देर शाम केरल से फोन पर जानकारी मिली कि पति-पत्नी दोनो नहर पर घूमने गए थे, इसी दौरान पैर फिसलने से आजम नहर में डूब गया और उसकी मौत हो गई।

Next Story