उत्तर प्रदेश

Saharanpur: चाइनीज मांझे मे करंट लगने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत

Admindelhi1
2 Feb 2025 12:19 PM IST
Saharanpur: चाइनीज मांझे मे करंट लगने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत
x
"उसने मांझे को पकड़ा तो उसके शरीर में बिजली का करंट दौड़ गया"

सहारनपुर: सहारनपुर के गोपाल नगर निवासी 15 वर्षीय तुषार धमीजा चाइनीज मांझे के कारण अपने जीवन की जंग हार गया।

घटना 1 फरवरी की है जब तुषार को बिजली की तारों में अटकी हुई एक पतंग दिखी। लड़कप में जैसे ही पतंग को खींचने के लिए उसने मांझे को पकड़ा तो उसके शरीर में बिजली का करंट दौड़ गया और उसके शरीर में आग लग गयी। उसका पूरा शरीर जलने लगा और शरीर में से धुआं निकलने लगा।

बुरी तरह जले तुषार को जिला चिकित्सालय लाया गया जहाँ डाक्टरों ने उसे पिलखनी मेडिकल कॉलेज रैफर किया। प्राथमिक उपचार देकर पिलखनी मेडिकल कॉलेज से भी उसे ऋषिकेश एम्स में रैफर किया गया। ऋषिकेश एम्स में तुषार को भर्ती कर उपचार आरंभ कर दिया लेकिन आज सुबह खबर मिली कि तुषार अपनी जिंदगी की जंग हार गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Next Story