- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Saharanpur: घर में आग...
उत्तर प्रदेश
Saharanpur: घर में आग लगने से सवा लाख रुपए की नकदी जलकर राख
Admindelhi1
29 March 2025 4:44 PM IST

x
सहारनपुर: सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र के गांव कोटा निवासी सलमान के घर में आग लगने से करीब सवा लाख रुपए की नकदी सहित घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीडित ने बताया कि वह अपने घर का दरवाजा बंद करके बच्चों सहित मकान के आंगन में सो रहा था।
बीती देर रात खिड़की के शीशे टूटने की आवाज आने से वह जागा, जब आंख खुली तो आग लगी हुई थी। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
पीडित का कहना है कि घर में एक छोटे संदूक में रखे एक लाख 20 हजार रूपए, कपड़ा, डबल बेड आदि घर का सामान जलकर राख हो गया। घर में आग लगने का कारण बिजली का शाॅर्ट-सर्किट माना जा रहा है। हलका लेखपाल बिजेंद्र सिंह ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को दी जाएगी।
Tagsसहारनपुरघरआगसवा लाख रुपएनकदीजलकर राखमकाननगदीसामानSaharanpurhousefireone and a quarter lakh rupeescashburnt to ashesgoodsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





