उत्तर प्रदेश

गंगाजल से करती रही पवित्र, सच्चाई जान रह जाएंगे हैरान, 17 महीने से मृत पति के शव के साथ घर में रह रही थी पत्नी

Admin4
23 Sep 2022 6:17 PM GMT
गंगाजल से करती रही पवित्र, सच्चाई जान रह जाएंगे हैरान, 17 महीने से मृत पति के शव के साथ घर में रह रही थी पत्नी
x

शहर डबलपुलिया क्षेत्र के शिवपुरी मौहल्ले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति की मौत के बाद पत्नी एक साल पांच महीने तक घर पर ही शव को रखे रही। पति की मौत कोरोना के चलते हो गई थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसका डेथ सर्टिफिकेट भी जारी किया था।

लेकिन पत्नी उन्हें घर ले आई। बताया जा रहा है कि पत्नी रोज पति के शव पर गंगाजल डालती थी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस पति के शव को हैलट अस्पताल पहुंचाया है जहां डॉक्टरों की टीम बॉडी की जांच करेगी। बताया जा रहा है कि घर में महिला के आलावा अन्य परिजन भी रह रहे हैं।

शहर के इनकम टैक्स चौराहा पर विमलेश दीक्षित का निवास है। जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल 2021 को कोरोना के चलते विमलेश की मृत्यु हो गई थी। डॉक्टरों ने मृत घोषित करते हुए डेथ सर्टिफिकेट भी दे दिया था। इसके बाद परिवार के लोग विमलेश को दूसरे अस्पताल ले गए। वहां भी जब डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया तो परिवार वाले इन्हें घर ले आए और रोजाना शव को गंगाजल डालते रहे।

परिवार इस दौरान दावा करता रहा कि विमलेश जिंदा है। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल मांस हड्डियों में ही सूख गया है। पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है उन्हें पति के बीमार होने की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम हाउस लाया गया है।

सीमएओ डॉक्टर आलोक रंजन समेत अन्य अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रावतपुर पुलिस क्षेत्र से भीड़ को हटाने का प्रयास कर रही है। बॉडी को ले जाने की तैयारी के दौरान लोग वीडियो बनाते रहे।

न्यूज़ क्रेडिट : amritvichar

Next Story