- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rudrapur: युवक की गोली...
उत्तर प्रदेश
Rudrapur: युवक की गोली मारकर हत्या साली से दोस्ती बनी वजह, तीन को गिरफ्तार
Tara Tandi
26 July 2024 7:27 PM IST

x
Rudrapur रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में हुए विशाल गोलीकांड प्रकरण की आखिरकार पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने गोली कांड के मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार कर गोली कांड में प्रयुक्त कंट्री मेड पिस्टल बरामद कर ली है और आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। साली से दोस्ती ही गोलीकांड की मुख्य वजह रही।
शुक्रवार को खुलासा करते हुए एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके और थाना प्रभारी ट्रांजिट कैंप भारत सिंह ने बताया कि 20 जुलाई की रात्रि पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड-सात स्थित आजाद नगर श्मशान घाट रोड स्थित एक कमरे में लहुलुहान हालत में युवक पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौका मुआयना किया तो पता चला कि युवक के पेट में दो गोली लगी हुई है। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल से हल्द्वानी और वहां से बरेली रेफर कर दिया था। पुलिस ने 23 जुलाई को घायल के पिता प्रताप पाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खुलासे के प्रयास शुरू कर दिए।
तफ्तीश में पता चला कि मूलरूप से शरीफ नगर इटव्वा देवरनिया बरेली व हाल निवासी आजाद नगर ट्रांजिट कैंप का रहने वाला अरविंद कुमार 26 वर्षीय विशाल को बुलाकर ले गया था और गोली मारकर घायल कर दिया। जांच में दो युवक के नाम भी सामने आए। गुरुवार की शाम को सूचना मिली कि गोलीकांड के तीनों आरोपी शिव नगर इलाके में घूम रहे हैं। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर गोलीकांड के मुख्य आरोपी अरविंद पाल, गांधी नगर थाना शाही बरेली निवासी प्रकाश सागर और वार्ड-सात आजादनगर निवासी गौरव कश्यप को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर कंट्री मेड पिस्टल भी बरामद की। पूछताछ में पता चला कि अरविंद की साली से विशाल की दोस्ती थी। यही दोस्ती गोलीकांड की वजह बनी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
TagsRudrapur युवक गोलीमारकर हत्या सालीदोस्ती बनी वजहतीन गिरफ्तारRudrapur youth shot dead sister-in-lawfriendship was the reasonthree arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





