- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rudrapur: हॉस्पिटल के...
उत्तर प्रदेश
Rudrapur: हॉस्पिटल के हेल्पलाइन नंबर से महिला डॉक्टर को अश्लील फोटो भेजने वाला गिरफ्तार
Tara Tandi
7 Oct 2024 5:53 PM IST

x
Rudrapur रुद्रपुर । शहर के फुटेला हॉस्पिटल के हेल्पलाइन नंबर पर अश्लील फोटो भेजने व महिला डॉक्टर से अश्लील वार्तालाप किए जाने के आरोपी युवक को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने नियमानुसार चालानी कार्रवाई करते हुए चार्जशीट पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। पूछताछ में पता चला कि युवक ने अपने पिता के मोबाइल से ही अश्लील फोटो व वार्तालाप की थी।
आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि 4 अक्टूबर को सिविल लाइंस स्थित फुटेला हॉस्पिटल के मैनेजर रोहित कपूर ने बताया कि एक अक्टूबर को हॉस्पिटल के आईवीएफ हेल्पलाइन नंबर पर एक अज्ञात कॉलर लगातार अश्लील फोटो भेज रहा है। इसी दिन जब ड्यूटी में तैनात महिला डॉक्टर ने फोन रिसीव किया और अपना नाम नहीं बताया तो अज्ञात आरोपी ने महिला चिकित्सक से अश्लील वार्ता की और बाद में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
उन्होंने बताया कि तफ्तीश के बाद पुलिस ने 27 वर्षीय रामनगर निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक का कहना था कि उसने अपने पिता के मोबाइल से फोटो व वार्तालाप की थी, जबकि आरोपी युवक का पिता अपने बेटे को मानसिक अस्वस्थ्य बता रहा है। उन्होंने बताया कि उसके पास कोई मोबाइल नहीं है। पुलिस ने युवक का नगद चालान करने के बाद अदालत में चार्जशीट भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
TagsRudrapur हॉस्पिटल हेल्पलाइन नंबरमहिला डॉक्टरअश्लील फोटो भेजनेवाला गिरफ्तारRudrapur hospital helpline numberfemale doctorperson sending obscene photos arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





