उत्तर प्रदेश

Rudrapur: दबंगों की दबंगई इस कदर बढ़ गई कि एक ही परिवार पर दो बार प्राणघातक हमला

Tara Tandi
1 Nov 2024 4:45 PM IST
Rudrapur: दबंगों की दबंगई इस कदर बढ़ गई कि एक ही परिवार पर दो बार प्राणघातक हमला
x
Rudrapur रुद्रपुर । रंपुरा चौकी इलाके में दबंगों की दबंगई इस कदर बढ़ गई कि एक ही परिवार पर दो बार प्राणघातक हमला कर तहेरे भाइयों को घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार रंपुरा बस्ती में पिछले कुछ दिनों कुछ दबंग युवक रंजिश के चलते एक ही परिवार पर दो बार हमला कर चुके हैं। 30 अक्टूबर की रात्रि को वार्ड-24 निवासी जितेंद्र कुमार और जितेंद्र कोली घर के बाहर खड़े थे कि तभी युवक आये और धारदार हथियार व लोहे की राड से हमला कर घायल कर देते हैं।
आरोप था कि जब परिवार के लोग बीच बचाव को आए तो युवक ने उसके साथ भी हाथापाई की। घायलों ने जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया। घायलों ने बताया कि 15 अक्टूबर को भी आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर घायल कर दिया था। कई बार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
Next Story