- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- यमुना के रूद्र रूप और...
यमुना के रूद्र रूप और बढ़ते जलस्तर ने शिवालयों को भी नही बख्सा

फिरोजाबाद: यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण स्थानीय लोग तो परेशान है , वही देवा देव महादेव भी इससे अछूते नही है। हथनी कुण्ड बैराज से छोड़े गये यमुना में पानी ने जनपद के अनेकों गाँव के साथ ही यमुना घाट के किनारे बने शिव मन्दिरो को भी अपनी शरण मे ले लिया है।
थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र स्थित टीले वाले हनुमान मंदिर के निकट बने यह शिवालयों में पानी भर जाने की बजह से उसमें चल रही भागवत कथा को भी टीले वाले हनुमान मन्दिर में कराई जा रही है। वही पुलिस प्रशासन की तरफ से अस्थाई चौकी बनाई गई है। क्षेत्रीय प्रधान ने भी अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया , प्रधान ने बताया कि यमुना नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।इसकी बजह से शिव मन्दिरो में पानी आने की बजह से वहां हो रही भागवत को वहां से दूसरी जगह टीले वाले हनुमान मन्दिर पर पहुँचाकर शुरू कराया गया है।
यमुना नदी के आसपास रहने वाले लोगो को चेतावनी देते हुए कहा है। कि वह लोग यमुना में आई बाढ़ के कारण उसके पास न जाये। और सतर्क रहें, किसी भी प्रकार की सूचना पर प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचना दे । बाढ़ का पानी मन्दिरो में जाने की बजह से आसपास रहने वाले साधु संत भी काफी परेशान है। उनका कहना है, कि हमारे पास केवल भगवान का मन्दिर ही तो है, जहां रहकर हम लोग अपना जीवन व्यतीत करते है। लेकिन यमुना में आई बाढ़ के पानी ने तो इन मंदिरों को भी नही बख्शा।
इन्ही मन्दिरो के पास बनी गौशाला के समीप भी पानी पहुँच चुका है। जिसके कारण गौ शाला में कीड़े व अन्य जीव जन्तुओ के वहाँ पहुँच जाने की बजह से उसमें रहने वाली गायों के लिये खतरा बन गया है। इस इलाके में रहने वालों के खेतो की फसलों को भी पानी भर जाने के कारण काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन कोई भी अधिकारी इस तरफ देखने नही आया।





