उत्तर प्रदेश

कोर्ट परिसर में हंगामा, लिव-इन में रह रहे प्रेमी जोड़े से परिजनों ने शुरू की मारपीट, फिर...

jantaserishta.com
10 May 2022 8:56 PM IST
कोर्ट परिसर में हंगामा, लिव-इन में रह रहे प्रेमी जोड़े से परिजनों ने शुरू की मारपीट, फिर...
x
पढ़े पूरी खबर

फतेहाबाद: यूपी के फतेहाबाद में कोर्ट परिसर में उस समय हंगामा मच गया, जब लिव-इन में रह रहे प्रेमी जोड़े से परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी. युवती के परिजनों युवक की पिटाई कर उसे जबरदस्ती साथ लेकर जाने लगे.

बताया जा रहा है कि दोनों युवक और युवती बालिग हैं और बीते 5 महीने से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था. आज दोनों लिव-इन रिलेशनशिप के कागजात तैयार करवाने के लिए न्यायिक परिसर में पहुंचे थे, जिसकी भनक युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने कोर्ट परिसर में ही प्रेमी जोड़े को घेर लिया और युवक की जमकर पिटाई कर दी.
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक और युवती को कोर्ट लेकर गई. हालांकि दोनों ही पक्षों की ओर से इस घटना को लेकर कोई शिकायत नहीं दी गई है. यही कारण है कि पुलिस द्वारा केस दर्ज नहीं किया गया.
फतेहाबाद शहर के थाना प्रभारी ने इस घटना को लेकर कहा, वह मौके पर पहुंच गए थे और युवक को तुरंत सुरक्षा मुहैया करवाई गई. उन्होंने बताया कि अगर शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पीड़ित युवक ने बताया कि 23 साल की युवती से उसका प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था और अब युवती के परिजन उसे परेशान कर रहे हैं जिस कारण हमलोग एक महीने से साथ रह रहे हैं.
युवक ने कहा, शादी होने तक हम दोनों ने लिव-इन में रहना चाहते हैं और इसी से संबंधित कानूनी सलाह के लिए कोर्ट गए थे, जहां युवती के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी.
पीड़ित का आरोप है कि युवती के दो भाइयों और उनकी पत्नी ने उससे मारपीट की और मोबाइल फोन भी छीन लिया. युवक के अनुसार उनके हाथ में हथौड़ा भी था. हमले की वजह से उसकी आंख पर गहरी चोट आई है.
वहीं युवती ने बताया कि वह बालिग है और युवक के साथ रहना चाहती है, आज वह लिव-इन का सर्टिफिकेट लेने के लिए कोर्ट पहुंची थी, जहां परिजनों ने हमला कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story