- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly में जांच टीम...
उत्तर प्रदेश
Bareilly में जांच टीम के सामने हंगामा, दो गुटों में भिड़ंत
Tara Tandi
23 April 2025 11:47 AM IST

x
Bhamora भमोरा : ग्राम पंचायत कैमुआ में विकास कार्यों की धनराशि में गोलमाल करने की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम के सामने ही दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। उनके बीच जमकर कुर्सी चलीं और हाथापाई हुई। यह देखकर टीम के सदस्यों के हाथ पांव फूल गए। बिना जांच के ही टीम लौट गई। मामले में प्रधान की ओर से नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है।
ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत कैमुआ निवासी कुलदीप उपाध्याय ने गांव के विकास कार्यों की धनराशि में प्रधान और सचिव पर बंदरबांट करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। इसपर डीएम ने जांच के लिए टीम गठित की थी। टीम जांच के लिए मंगलवार दोपहर ग्राम पंचायत कार्यालय में पहुंची। जहां प्रधान पक्ष, शिकायतकर्ता कुलदीप उपाध्याय के साथ उनके पक्ष के लोग मौजूद थे। टीम ग्राम प्रधान अखिलेश उपाध्याय, शिकायतकर्ता कुलदीप उपाध्याय और सचिव शशांक राय के साथ बातचीत कर रही थी।
इस बीच वहां गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर नरेश उपाध्याय के आने पर शिकायतकर्ता पक्ष के लोगों ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद दोनों पक्षों में कुर्सियां चलने लगीं और हाथापाई शुरू हो गई। लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया। ऐसे हालात देखकर जांच टीम वापस लौट गई। ग्राम प्रधान अखिलेश उपाध्याय ने थाने में नौ लोगों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे पक्ष के अजय उपाध्याय ने भी नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसएचओ ने बताया कि दूसरे पक्ष की तहरीर पर जांच की जा रही है।
TagsBareilly जांच टीमसामने हंगामादो गुटों भिड़ंतBareilly investigation teamruckus in frontclash between two groupsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





