- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- विसर्जन शोभायात्रा के...

थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के पास विसर्जन शोभायात्रा के दौरान सोमवार की शाम को बवाल हो गया। घायलों को वलीपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहां से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं। मौके पर पहुंचे जिले के आला अधिकारियों ने पीएसी लगाकर स्थिति पर नियंत्रण का दावा किया है।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूजा पंडालों से देवी प्रतिमाओं की शोभायात्रा सोमवार को निकाली गई थी, जो गोमती नदी के इसोली घाट में विसर्जित करने के लिए ले जाई जा रही थी। इस दौरान इब्राहिमपुर गांव के पास शोभा यात्रा पहुंची तो उसी समय मगरिब की नमाज हो रही थी। कुछ लोगों ने शोभायात्रा में साथ चल रहे डीजे को बंद करने की बात कही।
इसमें दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान दूसरे पक्ष के किसी ने देवी प्रतिमा पर पत्थर फेंक दिया। फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जमकर पथराव हुआ। मौके पर पहुंची बल्दीराय थाना के पुलिस पर भी पथराव करते हुए भीड़ ने उन्हें खदेड़ दिया। पथराव मैं तीन पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। उपद्रवियों ने कई घरों में भी तोड़फोड़ की।
तीन वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने इसकी सूचना एसपी को दी। डीएम रवीश गुप्ता व एसपी सोमेन वर्मा जिला मुख्यालय से पीएसी व कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण किया। पुलिस ने साढ़े आठ बजे तक स्थिति काबू में होने का दवा किया है।
न्यूज़ क्रेडिट: amritvichar