- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ग़ाज़ियाबाद में आरएसएस...
उत्तर प्रदेश
ग़ाज़ियाबाद में आरएसएस और रालोद कार्यकर्ताओं का विवाद तूल पकड़ा
Shantanu Roy
26 Dec 2022 12:28 PM GMT

x
बड़ी खबर
गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के पद संचलन में हुए विवाद में अब बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। संघ कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 307 का मुकदमा दर्ज होने पर भड़के लोनी के भाजपा विधायक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पद संचलन निकाला गया था। वहां पद संचलन के बीच से एक बाइक निकालने को लेकर कुछ युवकों में विवाद हुआ था। जिसके बाद संघ कार्यकर्ता थाना कविनगर में इकट्ठा हो गए थे और कुछ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। मुकदमें में आरोप लगाया गया था कि पद संचलन में उन्होंने गणवेशधारी पद स्वंयसेवकों को पीटा है और दो युवकों को उठाकर ले गए थे, उन्हें बंधक बना लिया गया था।
जिन्हें पुलिस की मदद से मुक्त कराया गया था। पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद दूसरे पक्ष के समर्थक व रालोद के नेता बीडी त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों रालोद कार्यकर्ता भी थाने में पहुंचे और पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगया। जिसके बाद पुलिस ने रालोद समर्थकों की तरफ से भी मुकदमा दर्ज कर दिया। जिसको लेकर राजनीति गरमा गई है। लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने गाजियाबाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है उन्होंने कहा कि पुलिस बेलगाम और तानाशाह हो गई है। और पुलिस अब यह मान रही कै कि गरीब आदमी की सुनवाई करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि संघ के कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने को लेकर आलाकमान से भी बात की जाएगी। और इस संबंध में सख्त कार्रावाई कराई जाएगी।
Next Story