उत्तर प्रदेश

नवंबर में टिकट चेकिंग से वसूले 3.64 करोड़ रुपये

Admin4
7 Dec 2022 6:09 PM GMT
नवंबर में टिकट चेकिंग से वसूले 3.64 करोड़ रुपये
x
बरेली। मुरादाबाद रेल मंडल में डीआरएम अजय नंदन के निर्देश पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते नवंबर में मुरादाबाद रेल मंडल में रेल राजस्व की काफी बढ़ोत्तरी हुई है। इस दौरान रेलवे ने टिकट चेकिंग से 3.64 करोड़ रुपये का रेल राजस्व प्राप्त किया है।
यह रेल राजस्व 67 हजार से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई कर प्राप्त किया गया है। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मुरादाबाद रेल मंडल सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि नवंबर में मंडल में टिकट चेकिंग स्टाफ ने व्यापक रूप से टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया है।
जिसके चलते रेलवे ने विभिन्न मदों में 67,321 यात्रियों से कुल 36499925 का राजस्व अर्जित किया है। जिसमें बिना टिकट यात्रा करते हुए 34526 अनाधिकृत यात्रियों से 22454860 रुपये व 24449 अनियमित टिकट पर यात्रा करते हुए यात्रियों से 11562350 रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया गया है।
बिना बुक कराये सामान ले जा रहे 6 यात्रियों से 4245 रुपये व गंदगी फैलाने वाले 207 यात्रियों से 37500 रुपये वसूले गए है। वहीं धूम्रपान करते हुए 15 यात्रियों पर 3000 का जुर्माना लगाया गया। मिश्रित मदों में 8118 यात्रियों से 2437970 का रेल राजस्व अर्जित हुआ है।

Admin4

Admin4

    Next Story