उत्तर प्रदेश

निर्माण के दौरान बल्ली गिरने से गिरी छत, 10 मजदूर हुए घायल

Admin4
16 March 2024 7:13 AM GMT
निर्माण के दौरान बल्ली गिरने से गिरी छत, 10 मजदूर हुए घायल
x
बहराइच। बहराइच-सीतापुर मार्ग पर स्थित लेजर रिसॉर्ट में शुक्रवार को निर्माण के दौरान बल्ली गिरने से छत भी गिर गई। जिसके नीचे 10 से अधिक श्रमिक दब गए। किसी तरह श्रमिक बाहर निकाले गए हैं। जबकि दो श्रमिकों की मौत मौत हो गई। देर रात तक जेसीबी से मलबा हटाने का काम चला।
कोतवाली देहात के गजपतिपुर गांव में बहराइच सीतापुर मार्ग पर लेजर रिसॉर्ट स्थित है। यह होटल जिले के डॉक्टर अनिल केडिया का है। लेकिन संचालन किसी और के द्वारा किया जा रहा है। होटल में इस समय एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार रात को छत पड़ रही थी। जिसमें लखनऊ के भी लोग लगे हुए थे। लखनऊ से छत ढलाई के लिए मशीन लेकर आए संजय गुप्ता ने बताया कि छत ढलान के दौरान एक बल्ली गिरी। इसके बाद छत गिर गई। जिसके नीचे कोतवाली देहात के चेतरा सबलापुर निवासी राहुल वर्मा पुत्र मोहन लाल वर्मा, श्रावस्ती जिले के उत्तमापुर निवासी राहुल चौहान पुत्र मेवालाल समेत आठ लोग दब गए।
किसी तरह छह श्रमिक बाहर निकाले गए। सभी को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। जबकि मलबे में रिसिया थाना क्षेत्र साहबपुरवा गांव निवासी श्रमिक सलीम अहमद (29) पुत्र मुख्तार अली, सहनवाजपुर गांव निवासी जोगेंद्र पाल (24) पुत्र प्यारेलाल दब गए। जिनको बाहर निकालने के लिए जेसीबी से मलबा हटाया गया। देर रात तक मलबा हटाने का काम चला। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक बीके मिश्रा ने बताया कि दो श्रमिकों की मौत हो गई है। जबकि 10 श्रमिक घायल हुए हैं। उनके इलाज डॉक्टर अनिल केडिया के यहां चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा, एसडीएम महसी, सीओ सिटी राजीव सिसोदिया, कोतवाली देहात और फखरपुर थाने की पुलिस पहुंच गई है।
Next Story