उत्तर प्रदेश

कैंट स्टेशन पर लूट की वारदात, दो लाख की रकम लेकर आरोपी हुए रफूचक्कर

Saba Naaz
25 Jun 2025 5:33 PM IST
कैंट स्टेशन पर लूट की वारदात, दो लाख की रकम लेकर आरोपी हुए रफूचक्कर
x
varanasi वाराणसी : वाराणसी जिले के सिगरा थाना क्षेत्र के कैंट स्टेशन के बाहर ऑटो चालक ने एक रेल यात्री को लूट लिया। दो लाख रुपये ऑनलाइन और तीन लाख के सामान की लूट हुई।
आरोपी यात्री को रिंग रोड के पास फेंककर भाग निकले। पीड़ित ने कैंट जीआरपी और सिगरा थाने में मंगलवार को तहरीर दी। आजमगढ़ के गोपालपुर निवासी रामकेश ने जीआरपी को बताया कि वह 21 जून की रात मुंबई से पहुंचा। स्टेशन परिसर के बाहर कैंट फ्लाईओवर के नीचे एक ऑटो चालक मिला। उसमें एक यात्री पहले से बैठा हुआ था। यात्री ने कहा कि मुझे भी आजमगढ़ जाना है। शेयरिंग ऑटो ठीक रहेगा। चालक और उक्त यात्री की बातों में आकर बैठ गया।
कुछ दूर जाते ही पीछे बैठे व्यक्ति ने कुछ सुंघाया और फिर अचेत हो गया। इस बीच दूसरे दिन सुबह एक नाले में खुद को पाया। मोबाइल से कई बार में दो लाख रुपये यूपीआई के जरिये निकाले गए। वहीं, मुंबई से तीन लाख रुपये का सामान लेकर आया था और वह भी लूट लिया गया। ऑटो में बैठने के दो घंटे के अंदर में ही यह सब कुछ हुआ। कैंट जीआरपी ने थाना क्षेत्र सिगरा का बताते हुए भेज दिया।
Next Story