उत्तर प्रदेश

रोडवेज बस ने मंदिर जा रहे बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

Admin4
12 Dec 2022 4:27 PM GMT
रोडवेज बस ने मंदिर जा रहे बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती
x
बरेली। बाइक से मंदिर जा रहे युवक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के मटकी चौकी क्षेत्र का रहने वाले अजय (40) ने बताया कि वह बाइक से धोपेश्वर नाथ मंदिर के लिए सुबह 5:00 बजे जा रहे थे। तभी सिक्लापुर चौराहे पर तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डायल 112 पुलिस की मदद से उन्हें एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया।

Admin4

Admin4

    Next Story