उत्तर प्रदेश

रोडवेज बस और कार की टक्कर, 5 लोगों की मौत

jantaserishta.com
29 May 2022 9:31 PM IST
रोडवेज बस और कार की टक्कर, 5 लोगों की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

कानपूर: यूपी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. कानपुर देहात में एक रोडवेज बस और कार की टक्कर हुई है, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है.

कानपुर देहात में रोडवेज बस और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. यह घटना मूसानगर इलाके की है. बताया जा रहा है कि कार सवार चित्रकूट जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर देहात क्षेत्र में हुए इस सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं.
यूपी में रोड एक्सीडेंट की घटनाओं में कमी नहीं आ रही हैं. बीते दिनों आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भी हादसा हुआ था. जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story