- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP में सड़कों का होगा...
उत्तर प्रदेश
UP में सड़कों का होगा विस्तार, इस जिले के 4 चौराहों पर फ्री लेफ्ट टर्न की तैयारी
Harrison
21 Aug 2025 7:54 PM IST
x
Meerut मेरठ: मेरठ के चार प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए बाईं तरफ फ्री लेन बनाई जाएंगी। तेजगढ़ी हापुड़ अड्डा बच्चा पार्क और कमिश्नरी आवास चौराहा पर अब बायीं ओर मुड़ने वाले वाहनों को रेड लाइट पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी। ई-रिक्शा के लिए अलग लेन होगी। चौराहों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
चार प्रमुख चौराहों पर अब बाई तरफ वाली सड़क पर जाने के लिए रेड लाइट पर रुकना नहीं पड़ेगा बल्कि वे उसी गति से बाईं तरफ (लेफ्ट टर्न) मुड़ते हुए निकल जाएंगे। ये चौराहे हैं तेजगढ़ी, हापुड़ अड्डा, बच्चा पार्क और कमिश्नरी आवास चौराहा।
इन चौराहों पर बाईं तरफ फ्री लेन बनेगी। चौराहों पर बाईं लेन फ्री करने से जिन वाहनों को सीधी दिशा में जाना होता है उन्हें आगे बढ़ने में कम समय लगेगा। वाहनों को गति मिलेगी।
ट्रैफिक सिग्नल साइकिल यानी रेड लाइट वाहनों को रोकने के लिए समय सीमा घटाई जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब रेड लाइट पर इंतजार करने वाले वाहनों का दबाव घटेगा तो समय सीमा भी घटा दी जाएगी। यह साइकिल सामान्यतया 60 से 90 सेकंड का होता है।
Tagsयूपीसड़कोंहोगा विस्तारजिले4 चौराहोंफ्री लेफ्ट टर्नतैयारीUProadswill be expandeddistricts4 intersectionsfree left turnpreparationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





