उत्तर प्रदेश

सड़क सुरक्षा: यमराज ने चेताया, अधिकारियों ने दिये पुष्प

Shantanu Roy
8 Jan 2023 11:27 AM GMT
सड़क सुरक्षा: यमराज ने चेताया, अधिकारियों ने दिये पुष्प
x
बड़ी खबर
लखनऊ। पांच जनवरी से लेकर चार फरवरी 2023 तक मनाये जा रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को परिवहन विभाग व यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के प्रमुख चौराहों, मार्गों पर जनजागरुकता अभियान चलाया गया। आरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार पंकज ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में शहीद पथ के प्रारम्भ में, अवध चौराहा, बंगला बाजार, तेलीबाग, वृन्दावन चौराहा व अन्य प्रमुख मार्गो व स्थानों पर हेल्मेट व सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों के विरूद्व सदभावनापूर्ण चेकिंग की गयी। बताया कि इस दौरान जिन वाहन चालकों ने हेल्मेट नहीं पहना और जिन्होंने सीट बेल्ट नहीं बांध रखा था।
उन्हें इसके लिये प्रेरित करने को पुष्प देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और साथ ही रोड सेफ्टी रूल्स की नियमों की शपथ भी दिलायी गयी। इसके साथ ही उक्त स्थान व मार्गाें पर सांकेतिक यमराज द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों को मानने की गुजारिश भी की गई। सड़क सुरक्षा माह व यातायात नियमों से सम्बन्धित पैंफ्लेट व हैंडबिल भी वितरित किए गये। इस दौरान आरटीओ प्रशासन आरपी द्विवेदी, डॉ. उदित नारायण सहायक एआरटीओ प्रवर्तन, अमित राजन राय एआरटीओ प्रवर्तन लखनऊ, आभा त्रिपाठी यात्रीकर अधिकारी लखनऊ, योगेन्द्र यादव यात्रीकर अधिकारी लखनऊ, अनीता वर्मा यात्रीकर अधिकारी लखनऊ तथा यातायात पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।
Next Story