उत्तर प्रदेश

तीन साल बाद सड़क की मरम्मत शुरू

Admin Delhi 1
12 Dec 2022 4:39 PM IST
तीन साल बाद सड़क की मरम्मत शुरू
x

बरेली न्यूज़: वार्ड 65 सुरेश शर्मा नगर डेंटल रोड से माधवराव सिंधिया स्कूल तक 300 मीटर लंबी जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है. सुरेश शर्मा नगर डेंटल रोड से गुजरने वाले लोग लगातार तीन साल से सड़क पर गड्ढों की समस्या से निस्तारण के लिए नगर निगम का चक्कर काट रहे थे. चुनाव के पांच साल बीत गए लेकिन 300 मीटर सड़क के गड्ढे नहीं भरे गए थे. नगर निगम अधिकारियों से सड़क का निर्माण करने पर जोर दिया. क्षेत्रीय पार्षद नरेश पटेल ने बताया कि जनता की नींद से जगाया. इसके बाद ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया.

बजट न होने के कारण कई सड़कों का निर्माण रुका हुआ है. अब प्राथमिकता के आधार पर सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है. सुरेश शर्मा नगर की सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया है. -भूपेश कुमार सिंह, मुख्य अभियंता

Next Story