- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सड़क हादसों ने छीन लीं...
उत्तर प्रदेश
सड़क हादसों ने छीन लीं दो परिवारों की खुशियां, कलेक्ट्रेट समेत दो की हुई मौत
Admin4
30 Oct 2022 6:27 PM GMT

x
कासगंज। शनिवार की रात सड़क हादसों ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। अलग अलग हुए हादसे में कलेक्ट्रेट कर्मी सहित दो की मौत हुई है। दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। हांलाकि अभी किसी भी घटना में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
कलेक्ट्रेट में तैनात लगभग 33 वर्षीय लिपिक अजीत रायजादा शनिवार की शाम आवश्यक कार्य से सहावर गए हुए थे। वे देर रात सहावर से लौट रहे थे। इसी बीच सोरों-सहावर मार्गं पर सहावर नगर पंचायत द्वारा बनाए गए स्वागत द्वार से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गईं। जिससे लिपिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
राह से गुजर रहे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मामो स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। अन्य घटना गंजडुंडवारा- एटा रोड पर हुई। जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से देहात कोतवाली एटा के गांव मानपुर निवासी 38 वर्षीय गुलफाम की मौत हुई है। गुलफाम गंजडुंडवारा के गांव धवा से बाइक द्वारा अपनी रिश्तेदारी से वापस जा रहे थे। देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
मौके पर पहुंची डीएम
कलक्ट्रेट कर्मी की मौत की जानकारी मिलने पर डीएम हर्षिता माथुर घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर भी परिजनों से बातचीत की। रविवार दोपहर कलेक्ट्रेट कर्मी के शव का अंतिम संस्कार कछला गंगाघाट पर किया गया। यहां एडीएम अजय श्रीवास्तव एवं कलक्ट्रेट के अन्य कर्मी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Admin4
Next Story