- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri में...

x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी : मिलपुरवा मार्ग के सरवा मोड़ के पास शुक्रवार शाम दो बाइक आपस में टकरा गईं. हादसे में दोनों बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। बाद में एक युवक की मौत हो गई.
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव मंगलीपुरवा निवासी जावेद खां गांव के ही मनीष के साथ बाइक से फूलबेहड़ जा रहे थे. सरवा मोड़ के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे इच्छा रामपुरवा निवासी टेकई के 35 वर्षीय पुत्र लल्लन की बाइक से टकरा गई. हादसे में तीनों युवक घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा.
डाॅक्टरों ने हालत नाजुक देख लल्लन को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय शनिवार सुबह उसकी रास्ते में मौत हो गई। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि सड़क हादसे में घायल लल्लन की मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. बाकी घायलों की हालत खतरे से बाहर है.
TagsLakhimpur Kheri सड़क हादसाएक मौततीन घायलLakhimpur Kheri road accidentone deadthree injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





