उत्तर प्रदेश

Road Accident: यूपी के रामपुर में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगो की मौत

Bharti Sahu 2
22 July 2024 9:33 AM IST
Road Accident: यूपी के रामपुर में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगो की मौत
x
Road Accident: लखनऊ दिल्ली हाईवे पर सोमवार की सुबह दो बसों की भिड़ंत में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 49 यात्री घायल हो गए। सावन माह का सोमवार होने के कारण हाइवे पर ट्रैफिक वन-वे कर दिया गया है। इसी कारण मिलक में भैरव बाबा मंदिर के पास दो बसों की आमने-सामने से टक्कर हो गई।
सुबह चार बजे हुए लखनऊ से दिल्ली जा रही साहिबाबाद डिपो की जनरथ बस की हरिद्वार से श्रावस्ती जा रही प्राइवेट वोल्वो बस से भिड़ंत हुई। दोनों बसों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर घायलों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों बसों के घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। घायल 18 यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिलक के अस्पताल में 13 यात्रियों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। अन्य यात्री प्राथमिक उपचार के बाद चले गए।
Next Story