उत्तर प्रदेश

जाटलैंड में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करेगा रालोद

Rani Sahu
3 Jan 2023 3:48 PM GMT
जाटलैंड में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करेगा रालोद
x
बागपत: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा यूपी में शुरू हो चुकी है, यात्रा आज शाम जाटलैंड कहे जाने वाले बागपत में पहुंच जाएगी। यात्रा के बागपत में पहुंचने से पहले ही रालोद ने बड़ी घोषणा कर दी है। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भले ही यात्रा में खुद शामिल नहीं हो रहे हों, लेकिन उन्होंने विधायकों व पदाधिकारियों को यात्रा का स्वागत करने के लिए कहा है। इसके साथ ही कोई पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वेच्छा से यात्रा में शामिल होना चाहता है, तो वह शामिल हो सकता है।
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन जगहों के विधायकों व पदाधिकारियों को संदेश दिया है कि वह अपने यहां भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करें।
बागपत व शामली में विधायकों के साथ ही अन्य पदाधिकारी जगह-जगह पर यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत करेंगे। इसके अलावा अगर कोई अपनी इच्छा से यात्रा में शामिल होना चाहता है तो वह उसमें शामिल हो सकता है।
रालोद की तरफ से यात्रा में शामिल होने को लेकर किसी तरह की पाबंदी नहीं है। बागपत के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने बताया कि उनको मंगलवार दोपहर बाद बताया गया है कि भारत जोड़ो यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया जाए। जिसके बाद चार जगहों काठा, राष्ट्र वंदना चौक, गुफा वाले मंदिर, बड़ौत को स्वागत के लिए तय किया गया है। इन सभी जगहों पर अलग-अलग नेता खड़े रहकर यात्रा का स्वागत करेंगे।
भारत जोडो यात्रा का अभियान सार्थक हो, रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने किया ट्वीट
रालोद सुप्रीमो एवं सांसद चौ जयंत सिंह ने भारत जोडो यात्रा की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के संस्कार से जुडकर उत्तर प्रदेश में भी चल रहा ये अभियान सार्थक हो और एक सूत्र में लोगों को जोडते रहें।
रालोद सुप्रीमो चौ. जयंत सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल से भेजे गए संदेश में कहा कि, तप कर ही धरती से बनी ईंट छू लेती हैं आकाश।
जयंत चौधरी का यह संदेश यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश के दौरान आया है, जिसकी सोशल मीडिया से पता चलते ही रालोद कार्यकर्ताओं ने भी गांवों और शहरों में जगह जगह भारत जोडो यात्रा का स्वागत करने की तैयारी की जाने लगी है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story