- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रालोद लड़ेगी खतौली...
उत्तर प्रदेश
रालोद लड़ेगी खतौली विधानसभा चुनाव,सांसद जयंत का बागपत में ऐलान
Shantanu Roy
9 Nov 2022 9:02 AM GMT

x
बागपत। खतौली विधानसभा उपचुनाव में रालोद अपना प्रत्याशी उतारेगा, आज बागपत पहुंचे राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने खतौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि खतौली विधानसभा उपचुनाव में आरएलडी प्रत्याशी ही गठबंधन से मैदान में होगा। सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि मैनपुरी और रामपुर में सपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा जाएगा जबकि खतौली विधानसभा उपचुनाव में रालोद के सिंबल पर चुनाव होगा। सांसद चौधरी जयंत सिंह बागपत में वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे थे। बागपत पहुंचने पर राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष और सांसद जयंत चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया।
उप्र निर्वाचन आयोग ने खतौली विधानसभा उपचुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है। खतौली विधानसभा उपचुनाव पांच दिसंबर को होगा। जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी। खतौली विधानसभा उपचुनाव प्रक्रिया 10 दिसंबर से पहले पूरी हो जाएगी। खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विक्रम सिंह की सदस्यता रद्द कर दी गई है। जिसके बाद से खतौली में सियासी हलचल काफी तेज हो गई है। खतौली विधानसभा सीट पर इस समय सभी दलों की नजरें टिकी हैं। एक तरफ भाजपा के विक्रम सैनी की सदस्यता चली गई तो दूसरी ओर सियासी बिसात भी बिछने लगी है। सैनी की रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह पर की गई टिप्पणी के बाद रालोद नेताओं ने अब खतौली में डेरा डाल दिया है। खतौली में आगामी 13 नवंबर को रालोद अध्यक्ष की तीन सभा लगा दी गयी है। इस पूरे मामले में भाजपा नेता भी नजर रखे हुए हैं।
Next Story