उत्तर प्रदेश

RLD के मुखिया जयंत चौधरी ने पूर्व एमएलसी रामाशीष राय को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष की घोषित

Kunti Dhruw
27 May 2022 10:05 AM GMT
RLD के मुखिया जयंत चौधरी ने पूर्व एमएलसी रामाशीष राय को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष की घोषित
x
राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के मुखिया जयंत चौधरी ने शुक्रवार को पूर्व एमएलसी रामाशीष राय को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।

राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के मुखिया जयंत चौधरी ने शुक्रवार को पूर्व एमएलसी रामाशीष राय को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। मनजीत सिंह को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (प्रभारी सेक्टर संग्ठन ) घोषित किया है। कुंवर हसन को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (प्रभारी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन) बनाया है। ऐश्ववर्य राज सिंह को टीम आरएलडी का प्रदेश संयोजक बनाया है।

14 मार्च को भंग किए थे फ्रंटल संगठन
RLD मुखिया जयंत चौधरी ने विधानसभा चुनाव के बाद 14 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश आरएलडी के सभी फ्रंटल संगठन भंग कर दिए थे। जिनमें प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला और अन्य संगठनों पर भी गाज गिरी थी। लंबे समय से आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी यूपी में मजबूत प्रदेश अध्यक्ष तलाश रहे थे। अगले साल राजस्थान में हाेने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी आरएलडी ताकत लगाए हुए है।
आभार जताया
रामाशीष राय लंबे समय से आरएलडी से जुड़े हैं। वह चौधरी अजित सिंह के भी करीबी माने जाते रहे हैं। अभी तक वह राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ का कार्यभार देख रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार जताया है।


Next Story