उत्तर प्रदेश

एक्टिव रहने वाली रितिका रियल लाइफ में थी बेहद शांत, जानें क्या बोले पड़ोसी

Admin4
25 Jun 2022 10:18 AM GMT
एक्टिव रहने वाली रितिका रियल लाइफ में थी बेहद शांत, जानें क्या बोले पड़ोसी
x

ताजनगरी फेज दो में शुक्रवार सुबह ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन और फूड ब्लॉगर रितिका सिंह (30) की हत्या कर दी गई। रितिका ने द सेसिएटिंग सोल (तृप्त करने वाली आत्मा) नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी थी। इस पर उन्होंने फैशन, फूड के साथ ट्रेवलिंग से संबंधित जानकारी के वीडियो बनाकर अपलोड किए थे। हत्या का आरोप पति और उसके चार सहयोगियों पर है। आसपास के लोगों ने मौके से पति और दो महिलाओं को पकड़ा लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों और फेसबुक फ्रेंड को हिरासत में ले लिया। रितिका अपने पति आकाश गौतम को छोड़कर फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ अपार्टमेंट में रह रही थी। विपुल पहले से शादीशुदा है। उनके रिश्ते की भनक आकाश को हो गई। उनमें झगड़ा हुआ और दोनों अलग हो गए। पुलिस की पूछताछ में विपुल ने बताया कि वर्ष 2019 से रितिका और वो साथ लिव इन में रहने लगे। ढाई महीने पहले ओमश्री अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 404 में किराये पर रहने आए थे।

इंस्टाग्राम पर 44.6 हजार फालोवर, 375 वीडियो

रितिका फूड और फैशन ब्लॉगर थीं। उन्होंने द सेसिएटिंग सोल (तृप्त करने वाली आत्मा) नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी थी। इस पर उन्होंने फैशन, फूड के साथ ट्रेवलिंग से संबंधित जानकारी के वीडियो बनाकर अपलोड किए थे। तकरीबन 375 वीडियो के साथ फोटो भी हैं।उनके 44.6 फॉलोअर हैं। फेसबुक पर भी वह सक्रिय थीं।

दहशत में आ गए लोग

अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर रहने वाले ऋषि दुबे ने बताया कि रितिका की अन्य लोगों से कोई बातचीत नहीं थी। विपुल भी कम ही बाहर आते थे। उन्हें घटना की जानकारी आवाज आने पर हुई। घटना के बाद सभी दहशत में आ गए थे। पुलिस को पहुंचने में भी समय लगा था।

आवाज आने के बाद लोग दौड़े

रितिका अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से भूतल पर गिरी थीं। इसकी तेज आवाज हुई थी। बिल्डर मुकेश शर्मा अपार्टमेंट के दूसरे ब्लॉक में पहली मंजिल पर अपने ऑफिस में बैठे थे। आवाज सुनकर वो और उनके कर्मचारी बाहर की तरफ आ गए। उधर, छठवीं मंजिल पर रहने वाले एक परिवार ने शोर मचाया। गार्ड से कहा कि हत्या हो गई है। इस पर निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने दौड़ लगा दी। उन्होंने तीन लोगों को भागते हुए पकड़ लिया। चौकीदार मुन्ना ने अपार्टमेंट का गेट भी बंद कर दिया था।

सीसीटीवी कैमरे में कैद

आकाश और उसके साथ आए लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है। इसमें नजर आ रहा है कि वह गेट से प्रवेश करते हैं। इसके बाद लिफ्ट से जाते हैं। आकाश को छोड़कर बाकी लोग अपने चेहरे कपड़े से बांध रहे हैं।

Next Story