उत्तर प्रदेश

बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए 1138 करोड़ की लागत से बनेगा रिंग रोड

Admin Delhi 1
26 Nov 2022 1:21 PM GMT
बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए 1138 करोड़ की लागत से बनेगा रिंग रोड
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के बस्ती में 1138 करोड़ की लागत से फोरलेन रिंगरोड का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। खबर के अनुसार केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी देते हुए कहा है की इस रिंग रोड के निर्माण होने से शहर में जाम की समस्या नहीं होगी और इससे लोगों का आवागवन भी सुगम हो जायेगा और लोगों की परेशानियां भी दूर होगी। आपको बता दें की पहले चरण में लगभग 25 किमी फोरलेन गोटवा से लेकर सबदेहिया हड़िया तक फोरलेन रिंगरोड का निर्माण किया जायेगा। इतना ही नहीं इस रिंग रोड से फोरलेन के साथ ही राज्य राजमार्ग को भी लिंक किया जाएगा।

दरअसल बस्ती में लंबे समय से रिंग रोड की जरूरत महसूस हो रही थी। यहां के लोग काफी लंबे समय से रिंग रोड की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने अब इनकी मांग सुन ली हैं, शुक्रवार को इसको लेकर निर्देश जारी किये गए हैं। रिंग रोड के निर्माण से यहां यातायात सुगम होगा और विकास की गति भी तेज होगी।

Next Story