- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- खतौली उपचुनाव को लेकर...
उत्तर प्रदेश
खतौली उपचुनाव को लेकर बयानबाजी तेज, मदन भैया पर मंत्री संजीव बालियान का सियासी हमला
Admin4
17 Nov 2022 11:53 AM GMT

x
मुजफ्फरनगर। जनपद में खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। जिसके टलते नेताओं और प्रत्याशियों के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। गुरुवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने खतौली उप चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया पर सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ऐसे बाहुबली मुजफ्फरनगर की गली-गली में हैं, लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है ढूंढे नहीं मिल पा रहे हैं।
खतौली में आयोजित भाजपा की नामांकन सभा में संजीव बालियान ने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी ने संघर्ष किया, जिसकी बदौलत जनता ने उनके ऊपर भरोसा जताया है। दंगे के मुकदमे में उन्हें सजा हुई। समाज के लिए उन्होंने बलिदान दिया है। उप चुनाव में भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जितना बड़ा गुंडा, उतना ही बड़ा झंडा लगता था, लेकिन भाजपा सरकार ने माहौल बदल दिया है। प्रदेश में आम जनता का राज है।

Admin4
Next Story