- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- महिला सिपाही से रेप के...
उत्तर प्रदेश
महिला सिपाही से रेप के आरोपी दारोगा पर घोषित किया गया इनाम, लगे पोस्टर
Admin4
11 Dec 2022 2:06 PM GMT

x
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर अभी तक आपने पुलिस को अपराधियों के पोस्टर चिपके हुए देखा होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में जगह-जगह दारोगा के पोस्टर चिपके हुए है। जिसपर पुलिसकर्मी के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है तो वहीं उसे गिरफ्तार करवाने वाले का नाम भी गुप्त रखने की बात कही गई है। फरार पुलिसकर्मी के ये पोस्टर पूरे जिले में जगह-जगह नजर आ रहे है।
दरअसल, फरार दारोगा के खिलाफ महिला सिपाही से रेप का आरोप है। आरोपी दारोगा पिछले 2 महीनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी दारोगा ने सुल्तानपुर में तैनाती के दौरान महिला सिपाही के साथ कथित रेप की वारदात को अंजाम दिया था। महिला सिपाही ने आरोपी दारोगा के खिलाफ ये आरोप लगाया था। इसी मामले में आरोपी दारोगा नीशू तोमर सितंबर महीने में सरेंडर करने के लिए दीवानी कोर्ट पहुंच गया था। लेकिन देर होने की वजह से उसकी सरेंडर अपील कोर्ट ने मंजूर नहीं की। कोर्ट से निकलते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया था और महिला थाने में ले जाकर उससे पूछताछ की गई थी।
मामले में कर्रवाई करते हुए एसपी सोमेन वर्मा ने थानाध्यक्ष मीरा कुशवाहा को सस्पेंड कर दिया था और पूरे मामले की जांच सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी को सौंप दी थी। हाईकोर्ट ने डीजीपी को तलब करते हुए व्यक्तिगत एफिडेविट देने का आदेश दिया था।
वहीं जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर ने बताया कि ये मुकदमा दर्ज किया गया था। वांछित अभियुक्त वर्तमान समय मे फरार चल रहा है। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक महोदय सुल्तानपुर द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इसी के सम्बंध में पोस्टर्स लगाए जा रहे है।
Next Story