उत्तर प्रदेश

25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Shantanu Roy
18 Nov 2022 10:56 AM GMT
25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
औरैया। औरैया में कई मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामिया बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से करीब एक करोड़ रुपए की चरस बरामद हुई है। आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कई मामलों में फरारर चल रहे आरोपी सचिन वर्मा पुत्र सत्यपाल निवासी मालवीय नगर सिकंदरा कानपुर देहात की पुलिस को तलाश थी। आरोपी पर पहले गैंगेस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने सचिन पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है।
गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे घसारा रोड से गिरफ्तार किया तो उसके पास से डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। पुलिस के अनुसार उसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए है। थाना प्रभारी अछल्दा श्री ललित कुमार के नेतृत्व में थाना अछल्दा पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास स एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। आरोपी कई दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरारा चल रहा था। सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने अछल्दा पुलिस को बधाई दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर कई मुकदमा पंजीकृत है जिले में ही आठ मुकदमे दर्ज हैं और अन्य जनपदों में भी मुकदमों में तलाश की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Next Story