- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- धान खरीद को लेकर...
उत्तर प्रदेश
धान खरीद को लेकर समीक्षा बैठक, राइस मिलरों एवं पैक्स से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा
SHIDDHANT
29 Nov 2025 8:24 PM IST

x
Nawada नवादा। बिहार के नवादा में शनिवार को खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2025-26 में धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक की गई। नवादा जिलाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश के अनुसार, बैठक में राइस मिलरों एवं पैक्स अध्यक्षों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान राइस मिलरों ने 5 प्रतिशत अधिक धान पैक्सों से लिए जाने, कुटाई मद में पैक्सों द्वारा 100 रुपए प्रति क्विंटल भुगतान, तथा पैक्सों द्वारा राइस मिलरों को देय 20 रुपए प्रति क्विंटल कुटाई राशि न मिलने से संबंधित समस्याएं रखीं। इसी प्रकार पैक्स अध्यक्षों ने राइस मिलरों द्वारा 100 रुपए कुटाई शुल्क एवं 5 प्रतिशत अतिरिक्त धान लिए जाने की बाध्यता पर आपत्ति जताई।
साथ ही एसएफसी द्वारा सीएमआर आपूर्ति के बावजूद समिति की राशि रोककर रखने से पैक्सों पर बढ़ते ब्याज बोझ तथा पैक्सों के डिफॉल्टर हो जाने की स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। खाद्य निगम द्वारा सीएमआर अस्वीकृति से संबंधित मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान अधिप्राप्ति हर हाल में कराई जाएगी। राईस मिलरों को अग्रिम सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पैक्स अध्यक्षों को किसानों से स्वच्छ, मिट्टी रहित एवं निर्धारित नमी मानक के अनुरूप धान संग्रहित करने का निर्देश दिया गया।
सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों एवं गुणवत्ता नियंत्रकों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि किसानों द्वारा दिया जाने वाला धान खखरी रहित तथा स्वच्छ गुणवत्ता का हो। साथ ही, जिला प्रबंधक, खाद्य निगम को निर्देश दिया गया कि सीएमआर आपूर्ति के उपरांत समिति को भुगतान राशि समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि समिति पर ब्याज का अतिरिक्त बोझ न बढ़े।
Tagsनवादाबिहारधान अधिप्राप्तिखरीफ 2025-26राइस मिलरपैक्स अध्यक्षसीएमआर आपूर्तिकिसानगुणवत्ताबैठकनिर्देशजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





