उत्तर प्रदेश

लूट की घटना का 48 घंटे में खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड सहित 4 लोगों को किया गिरफ्तार

Admin4
20 April 2023 11:08 AM GMT
लूट की घटना का 48 घंटे में खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड सहित 4 लोगों को किया गिरफ्तार
x
सहारनपुर। थाना नकुड पुलिस ने लूट की घटना का 48 घंटे में खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि एसपी देहात के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना नकुड में 17 तारीख की शाम को 2 लाख 55 हजार लूट की घटना के खुलासे के लिए लगाया गया था। पुलिस के द्वारा सीसीटीवी के आधार पर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जिनके कब्जे से 1लाख 95 हजार की नकदी, तमंचा, जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाईकिल बरामद की गई है। एसएसपी के द्वारा टीम को ₹25000 इनाम देने की घोषणा की है।
Next Story