उत्तर प्रदेश

खेत से घर लौट रहे किसान की तालाब में डूबकर मौत

Admin4
11 Aug 2023 1:56 PM GMT
खेत से घर लौट रहे किसान की तालाब में डूबकर मौत
x
मिलक (रामपुर)। खेत से लौट रहे किसान की तालाब में डूब कर मौत हो गई। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया। गुरुवार को मिलक तहसील क्षेत्र के ग्राम परम का मझरा पट्टी निवासी 45 वर्षीय महेंद्र शाम के समय अपने खेत पर गया था। उसका खेत तालाब किनारे है। साढ़े छः बजे करीब जब वह खेत से वापस लौट रहा था तब उसका पैर खेत की मेड़ से फिसल गया। पैर फिसलते ही वह तालाब में जा गिरा। तालाब में डूबते देख आसपास के बच्चों ने शोर मचा दिया।
महेंद्र के तालाब में डूबने की सूचना ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में तालाब पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लेकिन महेंद्र का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलवाया। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात्रि गोताखोरों द्वारा महेंद्र का शव तालाब के गहरे गड्ढे से बाहर निकाला गया। शव निकलते ही परिजनों ने चीख पुकार माचना शुरू कर दी। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री व एक पुत्र को छोड़ा है।
सूचना पर हल्का लेखपाल को घटना स्थल भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत मुआवजे के लिए विधिक कार्यवाही की जाएगी। - राकेश चंद्रा, तहसीलदार, मिलक।
Next Story