उत्तर प्रदेश

सांड़ के हमले में जख्मी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की हुई मौत

Shantanu Roy
25 July 2022 4:57 PM GMT
सांड़ के हमले में जख्मी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की हुई मौत
x
बड़ी खबर

आजमगढ़। कंधरापुर थाना अंतर्गत आजमपुर चकिया ग्राम में पराग यादव 75 साल जूनियर हाईस्कूल में प्रिंसिपल पद से रिटायर हुए थे जिनको शनिवार शाम को एक छुट्टा सांड द्वारा प्रहार करके बुरी तरफ से पराग यादव को जख्मी कर दिया। मौके पर पहुंचे परिवार वाले उनको ले जाकर वेदांता हास्पिटल के लक्षिरामपुर में एडमिट कराया गया जहां देर रात्रि में उनकी मृत्यु हो गयी। घर वाले लाश को अंतिम संस्कार के लिए दोहरी घाट ले गए। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र से भारी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। पराग यादव बहुत हंसमुख स्वभाव के थे।

शिक्षा क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ थी। सेवानिवृत्त होने के बावजूद भी वह कभी शिक्षा से अलग नहीं हो पाये। उनकी जिम्मेदारी ईमानदारी की जीती जागती मिसाल किसी भी मोड़ पर देखी जा सकती थी लेकिन कौन जानता था आजीवन दूसरे को शिक्षा से सराबोर करने वाला व्यक्ति एक दिन इस तरह से काल के गाल में समा जाएगा। इस घटना को लेकर क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा भी उनके साथ कैसे हो गया? उनके पास 5 लड़के थे। सभी धीरे-धीरे ही सही जोर जुगाड़ से अपने कर्तव्य के प्रति सक्रिय हैं। लोगों ने बताया कि यह सांड गांव के और दो-चार लोगों को भी घायल कर चुका है।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta