उत्तर प्रदेश

सेना के सेवानिवृत्त जवान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Rounak Dey
11 Oct 2022 11:43 AM IST
सेना के सेवानिवृत्त जवान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
x

बेगूसराय। बेगूसराय में अपराधियों का कहर चरम पर पहुंच गया है। मंगलवार को सुबह-सुबह बेखौफ अपराधियों ने सेना के एक सेवानिवृत्त जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर डीह गांव की है।

मृतक सेना के सेवानिवृत्त जवान की पहचान स्थानीय निवासी विजय कुमार सिंह के रूप में की गई है। विगत वर्ष विजय कुमार सिंह के पुत्र की भी हत्या कर दी गई थी, एक साल के अंदर पिता-पुत्र की हत्या से इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह विजय कुमार सिंह मवेशी का चारा लाने के लिए बहियार जा रहे थे। इसी दौरान गांव के समीप ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चला कर भून डाला। गोली की आवाज सुनकर जब तक लोग दौड़े उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद जहां परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।
पुलिस फिलहाल इस संबंध में कुछ नहीं बोल रही है तथा अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की बात कही जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 29 नवम्बर 2021 की देर शाम अपराधियों ने विजय कुमार सिंह के पुत्र कुणाल कुमार उर्फ दिल्लू की मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी भवानंदपुर बिचला टोल के समीप गोली मारकर हत्या कर दी थी। पंचायत चुनाव की राजनीति कुणाल कुमार की हुई हत्या को लेकर केस काफी प्रगति पर है।
विजय कुमार सिंह अपने पुत्र का केस लड़ रहे थे और हत्यारे को सजा दिलाने में जी-जान लगाए हुए थे। लेकिन उनके पुत्र के हत्यारे द्वारा केस उठाने को लेकर उसके ऊपर दवाब भी बनाया जा रहा था, परंतु वह केस नहीं उठाया था। परिजनों का कहना है कि केस नहीं उठाने के कारण ही बेखौफ अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी है।


Next Story