उत्तर प्रदेश

Indirapuram के निवासियों ने दोहरे कर लागू करने पर आपत्ति जताई

Admindelhi1
18 May 2025 1:24 PM IST
Indirapuram के निवासियों ने दोहरे कर लागू करने पर आपत्ति जताई
x
लोगों ने जताई नाराजगी

इंदिरापुरम: बहुमंजिला आवासीय परिसरों में रहने वाले निवासियों पर लगाए जा रहे दोहरे कर का लोगों ने विरोध जताया है। दोहरा कर लगाए जाने के बावजूद यहां सुविधाओं के नाम पर लोगों को कुछ नहीं मिल रहा है। इंदिरापुरम में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। गलियों से कूड़ा नहीं उठता तो सड़कों पर सीवर का पानी जमा है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने दोहरे कर पर आपत्ति जताई है। आम्रपाली विलेज निवासी राकेश कुमार ने इस संबंध में मुख्य सचिव से शिकायत कर इंदिरापुरम में लगाए जा रहे दोहरे कर को रोकने एवं इसकी कानूनी जांच कराए जाने की मांग की है।

मुख्य सचिव को लिखे शिकायती पत्र में निवासी ने इंदिरापुरम में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लगाए जाने वाले गृह कर एवं इसी प्रकार की नागरिक सेवाओं के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (द्वारा लगाए जाने वाले अनुरक्षण शुल्क की समस्या को उजागर किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इंदिरापुरम के निवासी वर्ष 2004-2005 से दोहरा कर जमा करते आ रहे हैं। नगर निगम लोगों पर गृह कर जमा कर रहा है। वहीं जीडीए द्वारा अनुरक्षण शुल्क, जो पहले केवल बिल्डरों से लिया जाता था, वर्ष 2013 में तत्कालीन जीडीए उपाध्यक्ष ने इसकी देनदारी निवासियों पर कर दी गई। इसके बाद से जीडीए फ्लैट धारकों से भी अनुरक्षण शुल्क वसूलने लगा। हालांकि बहुत से लोगों ने इसका विरोध किया और कुछ लोगों ने जीडीए को अनुरक्षण शुल्क जमा नहीं किए। अब इंदिरापुरम हस्तांतरण के बाद जीडीए का बकाया अनुरक्षण शुल्क नगर निगम द्वारा लोगों पर लगाया जा रहा है। बकाया राशि के तहत नगर निगम 50 हजार से दो लाख तक का अनुरक्षण शुल्क जमा करने का नोटिस लोगों को भेज रहा है। फेडरेशन आॅफ एओए के अध्यक्ष दीपक कुमार का कहना है कि निगम कई गुना अधिक कर का नोटिस लोगों को भेज रहा है, जिसकी वजह से लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि हस्तांतरण के बाद से यहां समस्याएं कम होने की बजाय बढ़ ही रही है लेकिन निगम केवल कर वसूलने में जुटा हुआ है।

चार गुना कर बढ़ाने पर लोगों ने जताई नाराजगी: इंदिरापुरम के साथ ही वसुंधरा, वैशाली व कौशांबी के लोगों ने भी नगर निगम द्वारा कर को चार गुना करने पर विरोध जताया है। लोग सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वसुंधरा निवासी अमित किशोर ने बताया कि निगम कर तो बढ़ा रहा है लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं दे रहा। क्षेत्र में जल भराव, गंदगी व पानी न मिलने की समस्या से लोग हर दिन परेशान हैं। इनके साथ ही अन्य लोगों ने भी आपत्ति जताई है।

Next Story