- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- तीन दिन बीतने के बाद...
तीन दिन बीतने के बाद भी नहीं आई रिपोर्ट, Bird flu का खतरा बरकरार

Kanpur.कानपुर। बर्ड फ्लू की जांच के लिए चिड़ियाघर भेजे गए वन्यजीवों के सैंपल की रिपोर्ट तीन दिन बाद भी नहीं आ सकी है। यहां बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि संक्रमण की क्या स्थिति है। हालांकि केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की टीम के दिशा-निर्देशों पर यहां वन्यजीवों की देखभाल के साथ ही बर्ड फ्लू से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की ओर से गठित वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की टीम ने बुधवार को भी जांच की। उन्होंने वन्यजीवों के साथ पानी और मिट्टी के नमूने भी लिए।
इससे पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने भी जांच के लिए मिट्टी और पानी के नमूने लिए। अभी तक किसी भी जांच की रिपोर्ट नहीं आई है। चिड़ियाघर निदेशक श्रद्धा यादव ने बताया कि केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की गाइडलाइन के अनुसार बर्ड फ्लू के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए काम किया जा रहा है। चिड़ियाघर परिसर और बाड़ों में नियमित रूप से दवा का छिड़काव किया जा रहा है। वन्यजीवों के व्यवहार और खान-पान पर नजर रखी जा रही है। हर दो घंटे में वन्यजीवों के बाड़ों का निरीक्षण किया जा रहा है।





