उत्तर प्रदेश

छात्रा को बुरी तरह पीटने के मामले में शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Admin4
11 Sep 2022 3:08 PM GMT
छात्रा को बुरी तरह पीटने के मामले में शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
x

कक्षा 12 की एक छात्रा को पीटने के मामले में कोतवाली सदर में आरोपी राजाराम महिला इंटर कॉलेज की शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा के बैग में मोबाइल मिलने पर शिक्षिका ने छात्रा को बुरी तरह से पीटा था। छात्रा के बेहोश होने पर कॉलेज के स्टाफ ने परिजनों को सूचित किया था। परिजनों ने छात्रा को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा के पिता की तहरीर पर मारपीट समेत गंभीर धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

थाना कुंवरगांव क्षेत्र गांव हसनपुर के कोटेदार खेमपाल शाक्य पुत्र दुलार शाक्य की बेटी प्रियंका शाक्य राजाराम महिला इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। सुरक्षा के मद्देनजर खेमपाल शाक्य ने प्रियंका को एक मोबाइल दे दिया था। शुक्रवार को प्रियंका शाक्य मोबाइल कॉलेज लेकर गई थी। आरोप है कि बैग में मोबाइल देखने पर शिक्षिका चित्रा कुमारी ने प्रियंका को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी हालत खराब हो गई।

छात्रा कॉलेज में बेहोश होकर गिर गई। चित्रा कुमारी ने खेमपाल शाक्य को फोन करके कहा कि तुरंत कॉलेज आ जाओ। प्रियंका की तबियत खराब हो गई है। खेमपाल शाक्य अपनी पत्नी हेमलता के साथ कॉलेज पहुंचा। प्रियंका जमीन पर बेहोश पड़ी थी। कॉलेज का स्टाफ कुछ बताने को तैयार नहीं था। खेमपाल शाक्य ने प्रियंका को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। शाम के समय प्रियंका को होश आया।

उसने बताया कि शिक्षिका चित्रा कुमारी ने बैग में मोबाइल देख लिया था। मोबाइल छीना और बुरी तरह से पिटाई लगानी शुरू कर दी। जबकि प्रियंका ने चित्रा कुमारी से कहा था मोबाइल उसके पापा ने दिया है चाहें तो उन्हें फोन कर लो। चित्रा कुमारी नहीं मानी और प्रियंका को उठाकर सिर के बल जमीन पर पलट दिया।

बेहोश होने तक प्रियंका को पीटती रही। जिसकी वजह से उसके सिर में गंभीर चोट आई हैं। उल्टियां हो रही हैं। कक्षा में छात्राओं के सामने बेइज्जत किया। विद्यालय के स्टाफ और छात्राओं ने खिल्लायां उड़ाई। हालत गंभीर होने पर छात्रा को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जहां परिजनों ने उसका सीटी स्कैन कराया। जिसमें गुम चोट आई हैं। खेमपाल शाक्य ने शिक्षिका के खिलाफ कोतवाली सदर पहुंचकर शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते सीओ सिटी आलोक मिश्रा से शिकायत की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षिका चित्रा कुमार पर रिपोर्ट दर्ज की है।

पिता का आरोप, फीस के नाम पर भी किया प्रताड़ित

घायल प्रियंका के पिता खेमपाल शाक्य का आरोप है कि जुलाई महीने में प्रियंका ने अपनी फीस जमा की थी। फीस में तीन सौ रुपये कम होने पर भी चित्रा कुमारी ने प्रियंका को प्रताड़ित किया था। प्रियंका से कहा था कि सुनाई नहीं देता क्या, गूंगी-बहरी है क्या।

कॉलेज की छात्रा के पिता ने शिक्षिका द्वारा पिटाई लगाने की शिकायत की। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है



न्यूज़ क्रेडिट: अमृतविचार

Next Story