उत्तर प्रदेश

प्रसपा का पुनर्गठन, शिवपाल यादव ने लिया फैसला

jantaserishta.com
6 May 2022 3:22 PM IST
प्रसपा का पुनर्गठन, शिवपाल यादव ने लिया फैसला
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों के करीब दो महीने बाद शिवपाल यादव ने अब अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पुनर्गठन का काम शुरू कर दिया है. शिवपाल यादव ने शुक्रवार को प्रसपा में छात्र सभा, लोहिया वाहिनी समेत 9 विंग के प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान कर दिया.

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने शुक्रवार को छात्र सभा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड, पिछड़ा वर्ग, महिला सभा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, अधिवक्ता सभा, शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष नामित किए.
शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव से नाराज होकर 2018 में नई पार्टी प्रसपा का गठन किया था. लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव के साथ आने का ऐलान किया था. शिवपाल यादव सपा के टिकट पर जसवंतनगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़े थे. हालांकि, शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी का विलय सपा में नहीं किया था. हालांकि, चुनाव के बाद दोनों के रिश्तों में एक बार फिर खटास आ गई. दोनों लगातार एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी करते नजर आए.
यूपी चुनाव नतीजों के बाद खबरें आई थीं कि शिवपाल यादव बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. शिवपाल यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी. हालांकि, शिवपाल यादव की बीजेपी में शामिल होने को लेकर बात नहीं बन पाई. उधर, शिवपाल यादव के बीजेपी में शामिल होने की खबरों के बीच अखिलेश यादव ने भी अपने चाचा पर निशाना साधा था. अखिलेश ने कहा था कि शिवपाल विपक्षी पार्टी के संपर्क में हैं. अखिलेश के बयान पर पलटवार करते हुए शिवपाल ने कहा था कि हमारे नेता (अखिलेश यादव) को यह लगता है कि मैं उनके (बीजेपी) साथ नहीं हूं तो मुझे तुरंत पार्टी से निकाल दें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story