- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Saharanpur में...
उत्तर प्रदेश
Saharanpur में व्यापारियों को राहत, टैक्स बढ़ोतरी पर महापौर ने दिया आश्वासन
Tara Tandi
20 April 2025 7:33 PM IST

x
Saharanpur सहारनपुर: उत्तरप्रदेश सहारनपुर नगर निगम द्वारा जीआईएस सर्वे के आधार पर कई गुना बढ़ाए गए टैक्स को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला.
सहारनपुर उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की, अब इस मामले में नगर निगम महापौर अजय सिंह ने व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया है कि नगर निगम द्वारा किसी भी व्यापारी का टैक्स के नाम पर उत्पीड़न नहीं किया जाएगा और न ही जबरन टैक्स बढ़ाया जाएगा.
महापौर अजय सिंह और नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना उत्तर प्रदेश को नंबर वन बनाना है, और इसी क्रम में नगर निगम कार्य कर रहा है। नगर निगम टैक्स और राजस्व से ही चलता है, जिससे स्मार्ट सिटी के विकास के कार्य किए जाते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी नागरिक या व्यापारी का शोषण किया जाएगा.
TagsSaharanpur व्यापारियों राहतटैक्स बढ़ोतरीमहापौर दिया आश्वासनSaharanpur traders relieftax hikemayor gives assuranceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





