- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लू से मिली राहत, अब...
उत्तर प्रदेश
लू से मिली राहत, अब यूपी के कई जिलों में हो सकती है बारिश
Saba Naaz
15 Jun 2025 8:37 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : प्रदेश का मौसम अब करवट ले रहा है। रविवार को तापमान में गिरावट महसूस की गई। उत्तरी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अब लू का दौर खत्म होगा और सोमवार से पूरे प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज हवा के साथ बारिश और बौछारें पड़ने के आसार हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को उत्तरी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हुई है। इसकी वजह से तापमान में एक से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्र में भी हल्की बौछारें पड़ीं। रविवार को गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बहराइच और गाजीपुर में लू जैसी परिस्थितियां रहीं। वहीं बहराइच और गाजीपुर में रात सामान्य से ज्यादा गर्म रही।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 16 जून से लू का दौर खत्म होगा और बारिश की शुरुआत होगी। 17 जून से लखनऊ समेत पूर्वांचल, मध्यांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवा के झोकों के साथ ठीक-ठाक बारिश होने की संभावना है। हवा की की रफ्तार 40 से 50 किमी. प्रति घंटा की रहेगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले चार दिनों में तापमान में 3 से 7 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान जताया जा रहा है।
हीट वेव जैसे हालात पूरी तरह से खत्म होंगे। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर में मेघगर्जन के साथ ही वज्रपात अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर समेम आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि का पूर्वानुमान भी है।
Tagsलूराहतजिलोंबारिशheatwavesreliefdistrictsrainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





