- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- महिला को नशा देकर बनाए...

x
बरेली। घर में काम करने वाली विधवा महिला को अधेड़ ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने पीड़िता को नशा देकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। अब वह वीडियो वायरल करने की बात कहते हुए उसे धमका रहा है। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। बारादरी की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह लोगों के घरों में काम करके बच्चों का पालन-पोषण करती है।
दो साल पहले उसे दुर्गानगर के रहने वाले एक अधेड़ ने हौसला देते हुए उससे नजदीकियां बढ़ा लीं। इसके बाद वह उसे सुरेश शर्मा नगर रोड स्थित एक डेयरी के पास स्थित मकान में ले गया और नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वह वीडियो वायरल करने की बात कहकर महिला का शारीरिक शोषण करने लगा। महिला ने जब शादी करने की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसके साथ ही आरोपी अब महिला को धमका रहा है। पीड़िता ने मंगलवार को आरोपी की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की है।

Admin4
Next Story