- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रदेश के पांच जिलों...
उत्तर प्रदेश
प्रदेश के पांच जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट, मानसून से मिलेगी राहत
Saba Naaz
24 Jun 2025 7:33 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार के लिए मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के तराई और बुंदेलखंड के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। साथ ही प्रदेश के 70 से ज्यादा जिलों में गरज चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में प्रदेश के बचे हुए उत्तरी पश्चिमी हिस्से में भी मानसून पूरी तरह छा जाएगा। मंगलवार को हमीरपुर, प्रतापगढ, कानपुर, औरैया, जौनपुर, सुल्तानपुर आदि में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के उत्तरी-तराई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश में फिलहाल अगले दो-तीन दिन मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।
यहां है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर व आसपास के इलाकों में।
यहां है भारी बारिश का येलो अलर्ट
शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, जालौन, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
Tagsबारिशअलर्टमानसूनrainalertmonsoonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





