उत्तर प्रदेश

नगर निगम में रिकॉर्ड 37 महिलाओं ने चुनाव जीता

Admin Delhi 1
15 May 2023 10:00 AM GMT

गाजियाबाद न्यूज़: गाजियाबाद नगर निगम में इस बार रिकॉर्ड 37 महिला चुनाव जीती हैं. महापौर के अलावा 36 महिला सदन में बैठेंगी. पिछले चुनाव में महापौर के अलावा 35 महिला पार्षद बनी थीं.

वार्ड-एक बागू से बसपा की नीतू ने जीत दर्ज की है. वार्ड- 18 शास्त्रत्त्ीनगर रजापुर से बसपा की शशि सिंह ने चुनाव जीता. वार्ड- 64 गरिमा गार्डन से तबस्सुम जहां ने जीत दर्ज की है. वार्ड- 92 कैला इस्लामनगर से रुबीना ने चुनाव में जीत दर्ज की. वार्ड- 63 से पसौंडा से आप की शहरोज परवीन ने चुनाव जीता है. वार्ड- 95 से आप की रूकसाना सैफी चुनाव जीती.

वार्ड- 99 वैभव खंड-एक से भाजपा की प्रीती जैन, वार्ड- 10 से रेखा गोस्वामी, वार्ड- 36 से भाजपा की प्रतिमा शर्मा,वार्ड- 61 वसुंधरा से शिल्पा सदन में पहुंची हैं. इनके ससुर वसुंधरा से कई बार चुनाव जीते हैं.

वार्ड- 78 शालीमार गार्डन एक्सटेंशन प्रथम भाजपा की ओमवती, वार्ड- 51 प्रताप विहार से सीमा, वार्ड-13 घूकना से रजनी और वार्ड-16 मोरटा से नीलम, वार्ड- 82 जवाहर पार्क से किरन सदन पहुंची हैं. वार्ड- 9 सिब्बनपुरा से भाजपा की शीतल देओल पहली बार सदन में पहुंचीं. वार्ड- 11 नंदग्राम से भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव त्यागी की पत्नी छाया त्यागी सदन में पहुंची हैं. वार्ड- 62 गोविन्दपुरम-हरसांव से मनु डबास चुनाव जीती है. वार्ड- 8 नेहरूनगर से भाजपा की मिथिलेश तितोरिया ने चुनाव जीता. वार्ड- 77 वैशाली से भाजपा की नीलम भारद्वाज एक बार फिर से सदन में पहुंची. वार्ड- 53 रहीसपुर से भाजपा की सुमन पहली बार सदन में पहुंची है. वार्ड- 30 गोविन्दपुरम-सदरपुर से भाजपा की रीना ने चुनाव जीता. वार्ड- 15 चरण सिंह कालोनी से भाजपा की पूनम सिंह जीती. वार्ड- 45 करहेड़ा से डा. सुनंदा सिंह ने चुनाव जीता. भाजपा की ही सुनेना देवी वार्ड-छह दीनदयालपुरी, मुन्नी देवी वार्ड सात बिहारीपुरा से जीत दर्ज की है.

Next Story