उत्तर प्रदेश

मई 2022 में मिला छह हजार करोड़ ज्यादा राजस्व

Admin2
7 Jun 2022 11:23 AM GMT
मई 2022 में मिला छह हजार करोड़ ज्यादा राजस्व
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : यूपी सरकार को पिछले साल के मुकाबले मई 2022 में 5865.86 करोड़ रुपये अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है। 2022-23 के मई महीने में सरकार को करों से कुल 14,139.62 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। ये जानकारी प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी।उन्होंने बताया कि 2021-22 के मई माह में सरकार को 8,273.76 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस अवधि में सरकार को जीएसटी से 4957.30 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है जबकि मई 2021 में जीएसटी से मात्र 2771.32 करोड़ का राजस्व मिला था।प्रदेश सरकार को वैट से मई 2022 में 2702.30 का राजस्व मिला है। जोकि मई 2021 में 2286.63 करोड़ था।

2022 मई में आबकारी विभाग से भी सरकार के राजस्व में वृद्घि दर्ज की गई है। सरकार को आबकारी विभाग से मई 2022 में 3414.00 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ है। जबकि बीते वर्ष यह 2138.91 था।
Next Story