उत्तर प्रदेश

जालंधर की आर.बी ने जीता IAWA मिस इंडिया का खिताब, पंजाब और उत्तर प्रदेश का बढ़ाया मान

Shantanu Roy
29 Sep 2022 10:09 AM GMT
जालंधर की आर.बी ने जीता IAWA मिस इंडिया का खिताब, पंजाब और उत्तर प्रदेश का बढ़ाया मान
x
मुंबई। इनोवेटिव आर्टिस्ट वैल्फेयर ऐसोसिएशन (IAWA) व अमर सिने प्रोडक्शन द्वारा कैंसर जागरूकता को समर्पित मिस एंड मिसेज इंडिया 2022 प्रतियोगिता का आयोजन 24 सितंबर को मुंबई में करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन बॉलीवुड अभिनेत्री और IAWA एनजीओ की अध्यक्ष डा. दलजीत कौर ने किया । प्रतियोगिता में पूरे देश के विभिन्न राज्यों से आई सुुंदरियों व खास हस्तियों के साथ पंजाब की लेखिका, समाज सेविका व IAWA अंबेसडर डा. तनुजा तनु ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता में मिस कैटेगरी में मिस इंडिया का खिताब पंजाब के जालंधर शहर से आई मुटियार आर.बी. ने जीता। उत्तर प्रदेश के छोटे से खुटार टाउन में जन्मी आर.बी. ने (यूपी) कानपुर विश्वविद्यालय से एम.कॉम की है।
वर्तमान में अपनी संगीत शिक्षा व अजीविका के लिए पंजाब के जालंधर शहर में रह रही हैं। आर.बी ने अगस्त में आयोजित IAWA मिस पंजाब प्रतियोगता जीत कर दोनों राज्यों और जांलधर का नाम रौशन किया था। कई कठिन पड़ावों को पार कर इस मुकाम पर पहुंची आर.बी का सपना फैमिना व अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं को जीतना, सशक्त गायिका बनना और अपने देश की लड़कियों और कैंसर मरीजों के लिए काम करना है। मोंटी चहल से संगीत व अरुण खत्री सर से डांस सीख रही यूपी के छोटे से कस्बे से आई आर.बी. ने मिस इंडिया का ताज जीत कर छोटे शहरों में रहने वाली लड़कियों के लिए एक मिसाल कायम की है कि अगर हिम्मत और जज्बा हो तो हर मंजिल को हासिल किया जा सकता है।
Next Story